सुकृत चौकी के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर चला सघन चेकिंग अभियान।

 सुकृत चौकी के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर चला सघन चेकिंग अभियान। 



सोनभद्र। जनपद के सुकृत चौकी के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और अन्य लोगों की जांच की।



चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से आवश्यक जानकारी ली और यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए भी जागरूक किया गया।

मुख्य मार्ग पर पुलिस की सक्रियता से वाहन चालकों में सतर्कता देखने को मिली। अभियान के दौरान पुलिसकर्मी सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच करते नजर आए।

यह अभियान सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा सीओ सीटी रणधीर मिश्रा के मार्गदर्शन में सुकृत चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह की टीम एस आई राम आसरे यादव, अखिलेश वर्मा, धर्मेन्द्र, सुनील कुमार, सोनू सहित समस्त चौकी की टीम के द्वारा चलाया गया  ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ